रेल ने की मदद, सुरक्षित हुआ प्रसव 

जबलपुर। भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, सहायता एवं मानवीय सेवा के प्रति सतत प्रतिबद्धता का एक और सराहनीय प्रयास जबलपुर रेल मंडल में देखने को मिला। 21 दिसंबर को रेल मदद 139 के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर जबलपुर रेल मंडल द्वारा त्वरित, समन्वित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए एक गर्भवती महिला को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। गाड़ी क्रमांक 19051 वलसाड–मुजफ्फरपुर श्रमिक एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला यात्री को अचानक तीव्र प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। मेडिकल कॉल के दौरान महिला अपने परिवार के साथ जबलपुर स्टेशन पर पीछे के सामान्य कोच से उतरी। सूचना प्राप्त होते ही वाणिज्य विभाग के उप स्टेशन प्रबंधक बलवंत द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल रेलवे अस्पताल को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही रेलवे चिकित्सक डॉ. संजय, नर्स लक्ष्मी गढ़वाल एवं सपना रजक तुरंत चिकित्सा उपकरणों सहित प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर पहुंचे।डॉ. संजय द्वारा प्लेटफार्म पर ही सुरक्षित एवं सफल प्रसव कराया गया, जिसमें महिला ने पुत्र रत्न को जन्म दिया। प्रसव के पश्चात मां एवं नवजात शिशु को तत्काल इमीडिएट पोस्ट डिलीवरी एवं बेबी केयर उपचार प्रदान किया गया। इसके उपरांत दोनों को रेलवे एंबुलेंस के माध्यम से आगे के उपचार हेतु रानी दुर्गावती चिकित्सालय भेजा गया।

Next Post

अधिक दाम पर किसानों को बेच रहे थे यूरिया, दुकान सील कर विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sun Dec 21 , 2025
राजगढ़ जिले में यूरिया को लेकर संकट कम नहीं हो रहा है. प्रशासन द्वारा पर्याप्त आपूर्ति के बाद भी वितरक किसानों को अधिक दरों पर यूरिया बेच रहे है. बीते 19 दिसम्बर को किसानों द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर पवन कृषि सेवा केंद्र खुजनेर में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार […]

You May Like