ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 18.70 लाख की ठगी

जबलपुर: मदनमहल थाना क्षेत्र में टीवी सेल्स का काम करने वाले एक युवक को ऑनलाइन निवेश के नाम पर बिटक्वाइन में भारी मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने 18 लाख 70 हजार रुपये की चपत लगा दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार महात्मा गांधी वार्ड शाजापुर निवासी 27 वर्षीय शिवम सोनी वर्तमान में मदनमहल में किराए से रहता हैं, कुछ समय पहले उनके मोबाइल पर ऑनलाइन संपर्क के जरिए बिटक्वाइन ट्रेडिंग की जानकारी दी गई थी। ठगों ने निवेश पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। झांसे में आकर शिवम ने अपने एक्सिस बैंक के खाते से अलग-अलग माध्यमों के जरिए ठगों द्वारा बताए गए विभिन्न खातों में कुल 18.70 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
साइट बंद होते ही खुला राज
पीड़ित ने बताया कि वह जिस वेबसाइट्स पर अपना निवेश देख रहा था वे अचानक बंद हो गईं। जब उसने अपना पैसा वापस निकालने की कोशिश की, तो उससे नेटवर्किंग के नाम पर 1 लाख रुपये की और मांग की गई। ठगी का अहसास होने पर युवक ने मदनमहल थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Next Post

शराब के लिए नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला

Fri Feb 20 , 2026
जबलपुर: संजीवनीनगर अंतर्गत 90 क्वाटर क्षेत्र में बीती रात शराब के लिए पैसे न देने पर एक बदमाश ने नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल किशोर को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय सौर्य बुर्रक […]

You May Like