इंदौर: नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र-एक के वार्ड क्रमांक 15 में तीन करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया. इस अवसर पर 11 हजार पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ भी किया गया.
मंत्री ने कहा कि हमारे किले और महल सिर्फ स्थापत्य कला के प्रतीक नहीं, बल्कि प्राचीन भारत की वैज्ञानिक उन्नति के केंद्र हैं, जो आज भी शोध का विषय हैं. उन्होंने युवाओं से हमारी संस्कृति, वास्तुकला और वैज्ञानिक परंपरा पर शोध करने का आह्वान किया.
वृक्षारोपण को शिव मंदिर निर्माण के समान बताते हुए उन्होंने सभी से एक पेड़ लगाने की अपील की. कार्यक्रम में महिला सफाई मित्रों को इंदौर की स्वच्छता में योगदान के लिए सम्मानित किया गया. पार्षद ममता सुभाष सुनेरे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे.
