मुंबई की रिहायशी इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई, 11 जून (वार्ता) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के उपनगर जुहू इलाके में गुरुवार सुबह एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गई हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचनी नहीं है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अग्निशामक दल के सूत्रों के अनुसार, यह घटना आज सुबह 7:43 बजे जुहू में आरोग्य निधि अस्पताल के पास स्थित मनीषा बिल्डिंग में हुई।

अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की छठी मंजिल पर लगे एक एसी यूनिट तक ही सीमित रही। अधिकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियां और अग्निशमन अन्य वाहन लगाए गए। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

 

Next Post

फारूक अब्दुल्ला ने यूएन मानवाधिकार समिति से पीओके के हालात की जांच करने का किया आग्रह

Thu Jun 11 , 2026
श्रीनगर, 11 जून (वार्ता) नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति से पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (पीओके) के हालात की जांच करने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में जारी अशांति के बीच वहां के लोग भारी दमन का सामना कर […]

You May Like