इंदौर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर पुलिस ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर शहर में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की, जिसमें महिलाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा उपाय और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया.इंदौर पुलिस ने पर्यटन विभाग के सहयोग से शनिवार को शहर के प्रमुख स्थल गीता भवन (गोपाल मंदिर परिसर) में महिला जागरूकता कार्यशाला आयोजित की.
कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. कार्यशाला में महिला अपराध, बाल विवाह, सामाजिक कुरीतियों और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा हुई. विशेषज्ञों ने महिलाओं को कानूनी प्रावधानों, आत्मरक्षा के तरीकों और वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी दी. आईआईएम इंदौर की सानू मेहता ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए फाइनेंशियल मैनेजमेंट के महत्व को समझाया, वहीं लॉ कॉलेज के प्रोफेसर निर्मल पगारिया ने महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और विधिक सहायता की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला. इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है.
उन्होंने बताया कि सृजन, अभिमन्यु और सम्मान जैसे कार्यक्रमों के जरिए बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है. सृजन अभियान के तहत अब तक 12 हजार से ज्यादा बालिकाओं को जोड़ा है, जबकि मुस्कान अभियान में पिछले एक साल में करीब 1.54 लाख महिलाओं तक पहुंच बनाई गई है. कार्यक्रम में महिलाओं के लिए संचालित उर्जा डेस्क, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, महिला हेल्प डेस्क और वी केयर फॉर यू जैसी सुविधाओं की जानकारी भी दी गई. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है.
प्रशिक्षित बालिकाओं ने किया सेल्फ डिफेंस की तकनीकों का प्रदर्शन
कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षित बालिकाओं ने सेल्फ डिफेंस की तकनीकों का प्रदर्शन कर आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके बताए. वहीं एनजीओ और पर्यटन विभाग की ओर से सुरक्षित पर्यटन और महिलाओं के लिए बेहतर माहौल बनाने पर प्रस्तुति दी गई. कार्यक्रम के अंत में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महेंद्र पाठक, अपराजिता एनजीओ की रेखा और छत्रीपुरा थाने की उप निरीक्षक शीतू जरिया को सम्मानित किया
