मैकेनिक पर चाकू से हमला

जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मैकेनिक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक साहिल केवट उर्फ वेदांश केवट 20 वर्ष निवासी तेंदुखेड़ा जिला दमोह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मैकेनिक का काम करता है, नानी के यहां ग्राम कुशनेर पिपरिया आया था।

शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे खाना खाकर जैसे ही रोड़ पर आया तभी दिनेश केवट, राज केवट, निखिल केवट तीनों निवासी रामपुर गोसलपुर आकर उससे पार्टी करने के लिये एवं गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिये पैसों की मांग करने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो राज केवट एवं निखिल केवट दोनों हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे एवं दिनेश केवट ने चाकू से हमलाकर जांघ में चोट पहॅुचा दी।

Next Post

ओडिशा में हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवतियों की मौत

Sun Jun 29 , 2025
भुवनेश्वर, (वार्ता) ओडिशा के भुवनेश्वर में शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में पिपली के निकट तीन युवतियों की मौत हो गयी। सूत्रों ने कहा कि तीनों युवतियां कार महोत्सव देखने के लिए पुरी जा रही थीं तभी पिपली ओवरब्रिज के पास यह दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार, जब उनका […]

You May Like