भदोही में बैग फैक्ट्री में आग से लाखों का सामान खाक

भदोही, 3 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के ऊंझ थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह शार्ट सर्किट से बैग निर्माण फैक्ट्री में लगी आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।

फायर ब्रिगेड के सूत्रों ने बताया कि थाना क्षेत्र के अईनछ गांव में सुबह विद्युत शॉर्ट सर्किट से एक बैग निर्माण इकाई में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने पूरी फैक्ट्री को अपनी आगोश में ले लिया, जिसमें मशीनें, कच्चा माल और तैयार बैग सहित लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

फैक्ट्री मालकिन साइना बानों ने बताया कि उन्होंने अपने घर के बगल में ही ‘अल्हान बैग’ नाम से बैग निर्माण इकाई स्थापित की थी। सोमवार तड़के पांच बजे धुएं की गंध से ग्रामीण जागे तो देखा कि फैक्ट्री से धुआं और लपटें उठ रही थी। ग्रामीणों ने बाल्टी और मटकों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण कुछ देर में ही पूरा परिसर धधकने लगा। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम जब तक आग पर काबू पाती कि

अग्नि पूरी फैक्ट्री को अपनी आगोश में ले लिया।

घटना में फैक्ट्री के अंदर रखी 5 मशीनें, रॉ मटेरियल जैसे कपड़ा, जिप, बकल और तैयार बैग पूरी तरह नष्ट हो गए। उन्होंने बताया कि आग लगने से करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है।

 

 

 

Next Post

भारत को विज्ञान में अग्रणी बनाने के लिए एक लाख करोड़ की अनुसंधान और नवाचार योजना शुरू की मोदी ने

Mon Nov 3 , 2025
नयी दिल्ली 03 नवम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार सम्मेलन का उद्घाटन किया और एक लाख करोड़ रुपये की अनुसंधान, विकास तथा नवाचार योजना की शुरूआत की जिसका उद्देश्य भारत को अत्याधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दुनिया में अग्रणी देशों […]

You May Like