पंचकल्याणक महोत्सव कल से, हाथी और बग्गी में इंद्र सवार होकर निकलेंगे

ग्वालियर: महानगर के इतिहास में पहली बार अयोध्या नगरी फूल बाग में 11 से 16 नवंबर तक श्री 24 तीर्थंकर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ एवं गजरथ महोत्सव आचार्य श्री शुभम सागर महाराज एवं मुनियों के मंगल स्वामी एवं प्रतिष्ठा आचार्य आशीष भैया भोपाल के मार्गदर्शन में आयोजित होगा। इस मौसम में पहली बार भगवान के 24 माता-पिता 24 सौ धर्म इंद्र 24 धन कुबेर के साथ अन्य इंद्राणी मुख्य पात्र बनकर इस महोत्सव के अनुष्ठान की क्रियाए करेंगे।

उक्त जानकारी आचार्य श्री सुबल सागर महाराज ने पत्रकारों को दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पत्थर को भगवान बनाने की विधि है पंचकल्याणक। पंचकल्याणक के दौरान पांचो दिन एक घटना के संदर्भ में अनुष्ठान होता है। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर मंगलवार को सुबह 8 बजे नई सड़क स्थित चंपा बाग धर्मशाला से मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

शोभा यात्रा में महिलाएं केसरिया सर्दियों में सिर पर मंगल कलश लेकर चलेंगीं शोभा यात्रा का पुरुष सफेद परिधानों में टोपी पहन कर चलेंगे। शोभा यात्रा में सबसे आगे जैन ध्वज लेकर 100 धर्म इंदिरा हाथी सवार होंगे साथ ही भोले डीजे स्थानीय तीन बैंड ढोल ताशे के साथ महिलाएं गरबा डांडिया एवं तीन रसों में भगवान जिनेंद्र की प्रतिमा विराजित होकर चलेगी। पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष मनोज जैन महामंत्री बालचंद जैन विनय कासलीवाल सौरभ जैन वीरेंद्र जैन पदम जैन उपस्थित थे।

Next Post

रीवा से दिल्ली के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ आज,सीएम डॉ यादव करेंगे वर्चुअल लॉन्च

Mon Nov 10 , 2025
भोपाल: विंध्य क्षेत्र के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रीवा से नई दिल्ली के लिए 72 सीटर हवाई सेवा का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इस उड़ान के शुरू होने से विंध्यवासियों को राजधानी दिल्ली तक सीधे हवाई सफर की सुविधा मिलेगी। सरकार ने जल्द ही रीवा […]

You May Like