बेगमगंज। एक जंगली सुअर ने वीरपुर गांव में एक घर में घुसकर महिला पर प्राण घातक हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया चीख पुकार सुनकर परिजनों मौके पर पहुंचे और मुश्किल हमलावर सूअर को भगाया।
गंभीर रूप से घायल महिला को सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।
तहसील के ग्राम वीरपुर में एक जंगली सूअर ने मकान में घुसकर महिला के ऊपर हमलाकर 40 वर्षीय इमरती बाई को गंभीररूप से घायल कर दिया ।
महिला अपनी बेटी के साथ घर में अकेली थी इसी बीच जंगली सूअर घर में घुस आया और महिला पर हमला कर दिया, यदि महिला और बच्ची की चीख पुकार सुनकर लोग नहीं आते तो गंभीर घटना घट सकती थी।
गंभीर घायल महिला को तत्काल सिविल अस्पताल लाया गया, महिला को 15 टांके आए हैं। घटना से लोग दहशत में हैं।
