नशीली सामग्री के तंत्र को समाप्त करें

रीवा।सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा संभाग में पिछले 6 महीने में नशामुक्त अभियान के तहत बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है. बड़ी संख्या में नशे के व्यापार मंद लिप्त व्यक्तियों को जेल भेजने के साथ गांजा और कोरेक्स की भारी मात्रा में बरामदगी की गई है. नशा व्यक्ति के तन, मन और धन तीनों का विनाश करता है. रीवा और पूरे विन्ध्य क्षेत्र में चारों ओर हो रहा तेजी से विकास तभी सार्थक होगा जब भावी पीढ़ी को नशे से दूर रखा जाए. भावी पीढ़ी नशे की राह पर चली गई तो हर तरह का विकास बेमानी हो जाएगा.

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरेक्स तथा अन्य नशीले कप सिरप जहाँ पर बनाए जाते हैं वहाँ से जिले में पहुंचने और बिक्री होने तक के पूरे तंत्र पर कड़ी निगरानी रखकर कार्रवाई करें. नशे के सौदागरों को जेल में भेजने के साथ कड़ी सजा दिलाने के प्रयास करें.

Next Post

गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, 7 घायल

Fri Jul 11 , 2025
उज्जैन/घट्टिया। घर के सामने खड़ी गाड़ी हटाने की बात पर हुए विवाद में पिता-पुत्रों ने मिलकर परिवार पर हथियारों से हमला कर दिया। परिवार के 7 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घट्टिया तहसील के ग्राम धन्नाखेड़ी में रहने वाले तेजूलाल […]

You May Like