तीन नवनियुक्ति न्यायाधीशों ने ग्रहण किया पदभार

 

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नव नियुक्त न्यायाधीश दीपक खोत, न्यायाधीश अमित सेठ व न्यायाधीश पवन द्विवेदी ने शुक्रवार को पद व गोपनीयता की शपथ ली। हाईकोर्ट के कोर्ट रूम नंबर एक में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा सहित अन्य न्यायाधीशों मंचासीन रहे।

इस अवसर पर नवनियुक्त न्यायाधीश दीपक खोत ने कहा कि स्वतंत्र न्यायपालिका वहीं होती है, जिसमें विधायिका व कार्यपालिका अनावश्यक हस्तक्षेप न करें। स्वतंत्र न्यायपालिका किसी से प्रभावित हुए बिना कार्य में विश्वास रखती है। न्यायाधीश अमित सेठ ने कहा कि मुझे दायित्व सौंपा गया है, उसकी कसौटी पर खरा उतरने कोई कोर-कसर शेष नहीं रखूंगा। युवा अधिवक्ताओं के लिए मेरा यही संदेश है कि खूब मन लगाकर कार्य करें। इससे निश्चित रूप से प्रगति होती है। न्यायमूर्ति पवन द्विवेदी ने कहा कि युवाओं को साहस के साथ सत्य के प्रति आग्रही होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अंतत: विजय सत्य ही होती है। इसलिए हमने सत्यमेव जयते के ध्येय वाक्य को अंगीकार किया है। सर्वप्रथम रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह ने तीनों नव नियुक्त न्यायाधीशों दीपक खोत, अमित सेठ व पवन द्विवेदी के नियुक्ति- पत्र का वाचन किया। इसी के साथ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा ने तीनों को शपथ ग्रहण कराई। महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल पुष्पेंद्र यादव, स्टेट बार काउंसिल के को-चेयरमैन मनीष तिवारी, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष धन्य कुमार जैन, हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता संजय अग्रवाल व सीनियर एडवोकेट काउंसिल के वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य अधिकारी ने तीनों नवनियुक्त न्यायाधीशों को व्यक्तित्व-कृतित्व रेखांकित किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि जबलपुर व ग्वालियर के प्रतिभाशाली युवा अधिवक्ताओं को न्यायदान का सुअवसर मिलना गौरव की बात है।

Next Post

न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री के साथ राहुल ने की मुलाकात

Fri May 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 मई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सदन में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई ने शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड के उप-प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स से मिलकर द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की। श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को […]

You May Like