दतिया में 24 घंटे में 34 मिमी बारिश, तिल की फसल को नुकसान, तापमान 26.8 डिग्री पर पहुंचा

दतिया:जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में जिले में 34 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान गिरकर 26.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी बढ़ने से मौसम में ठंडक के साथ उमस भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से अब खरीफ फसलों पर भी नुकसान का खतरा बढ़ गया है।

इस मानसून सीजन में जिले में अब तक औसतन 646.15 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश 870.8 मिमी का 74.6 प्रतिशत है। दतिया तहसील में अब तक 856.6 मिमी, भांडेर में 730 मिमी, सेवढ़ा में 536 मिमी और इंदरगढ़ में 462 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
तिल की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान का खतरा
लगातार बारिश अब खरीफ फसलों के लिए परेशानी बढ़ा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुताबिक तिल की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान का खतरा है। खेतों में पानी भरने से तिल की फसल में 15 फीसदी तक सीधा नुकसान हो सकता है। उड़द और मूंगफली में लगातार नमी रहने से 2 से 5 फीसदी तक नुकसान का अनुमान है।

Next Post

श्योपुर में कदवाल नदी तेज उफान पर, मोरडूंगरी नदी में बह गया युवक

Sat Sep 5 , 2026
श्योपुर:लगातार बारिश से कदवाल नदी उफान पर आ गई है, जिससे गुप्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पानी भर गया है। एहतियात के तौर पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई है। इस बीच मोरडूंगरी नदी में नहाने गया चैनपुरा निवासी रघुवीर तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना […]

You May Like