प्रयाग पथ की सड़क बनी मुसीबत,कचरा वाहन भी कीचड़ में फंसा

सिंगरौली:नपानि के वार्ड क्रमांक 40 स्थित प्रयाग पथ की सड़क बदहाल होने से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है।हाल ही में लगी नगर निगम का कचरा संग्रहण वाहन भी कीचड़ में फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क की जर्जर हालत के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन आए दिन फंस रहे हैं। बारिश के मौसम में हालात और बिगड़ गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लोगों को दैनिक आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया गया कि वार्ड पार्षद सीमा जायसवाल के प्रयासों से पहले जिस मार्ग पर विवाद के कारण आवागमन पूरी तरह बंद था, वहां अब रास्ता खुल चुका है। हालांकि सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों की परेशानी बरकरार है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि प्रयाग पथ की सड़क का शीघ्र मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाए, ताकि आवागमन सुगम हो सके और भविष्य में ऐसी समस्याओं से राहत मिल सके।

Next Post

सड़क व जलभराव की समस्या पर सख्त हुए ननि अध्यक्ष

Sun Jul 26 , 2026
सिंगरौली : बारिश के बीच शहर की बदहाल सड़कों और जलभराव की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय ने शनिवार को वार्ड क्रमांक 38 का स्थलीय निरीक्षण किया।ननि अध्यक्ष ने गैस पाइपलाइन और सीवर लाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों, नालियों की स्थिति तथा जलनिकासी […]

You May Like