बनखेड़ी में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसा, जन जीवन अस्त-व्यस्त

बनखेड़ी।बनखेड़ी तहसील के ग्राम माल्हनवाडा में बारिश से लोगों के घरों में पानी घुसने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

माल्हनवाड़ा में भारी बारिश के चलते दिक्कत तब आ गई जब लोगों ने सुबह देखा तो पाया कि पानी घरों के अंदर चला गया है और उनके खाने पीने का सामान गेहूं चावल मूंग पूरी तरह से भीग गई है और पशुओं के खाने का भूसा में भी पानी भर गया है बारिश से गांव में अफरा तफरी मच गई इसका कारण लोगों से जानना चाहा तो लोगों ने बताया कि पंचायत ने जो नाली बनाई है वो सही नहीं बनाई और जिस तरफ पानी जाता था उस तरफ रोड का निर्माण करा दिया और छोटी पुलिया के माध्यम से पानी की निकासी करवाई है रोड बनने के कारण पानी लोगो के घरों में प्रवेश कर गया है आज से पहले कभी पानी घरों में अंदर नहीं गया गांव के जगदीश मेहरा के घर में पंडित दीपक पचौरी के घर में छोटू मड़वार ओर राजा नौघर ओर पूरे मोहल्ले में पानी भरा रहा जब पानी बंद हुआ तो लोगों ने बाल्टी से पानी निकाला।

Next Post

मोर्कल ने मोहम्मद सिराज और आकाश दीप की जमकर तारीफ की

Sun Jul 6 , 2025
बर्मिंघम, 06 जुलाई (वार्ता) भारत के गेंदबाजी कोच मोर्न मोर्कल ने मोहम्मद सिराज और आकाश दीप की जमकर तारीफ़ की, जिन्होंने मिलकर 13 विकेट लिए हैं, जिससे भारत को पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर करने का शानदार मौका मिला है। भारत को इंग्लैंड को 608 रन का लक्ष्य […]

You May Like