शाह और मेघवाल ने की मुर्मु से मुलाकात

नयी दिल्ली 13 मई (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी है ।

पोस्ट में लिखा है , “ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।”

मुलाकात के दौरान क्या बातचीत हुई इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है।

Next Post

पुडुचेरी में तीन नये आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन जल्द होना चाहिए: शाह

Tue May 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 मई (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को यहां पुडुचेरी में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्यवन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और इनको जल्द अमल में लाये जाने की जरूरत पर बल दिया। बैठक में पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन की मौजूदगी में […]

You May Like