गरुड़ दल ने किया निजी क्लीनिक का निरीक्षण

जबलपुर । जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों में नियामक नियमों का पालन कराने गठित गरुड़ दलों में से एसडीएम गोरखपुर के गरुड़ दल के सदस्यों ने आज सोमवार को दुर्गा नगर रामपुर में पांडे क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया।

एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह के अनुसार नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा के नेतृत्व में की गई औचक निरीक्षण की इस कार्यवाही के दौरान मौके पर क्लीनिक संचालक डॉ महेंद्र पांडे उपस्थित मिले। क्लीनिक के निरीक्षण का पंचनामा मौके पर तैयार किया गया तथा क्लीनिक में उपलब्ध दवाइयों की सूची दल के सदस्य डॉ व्यास द्वारा तैयार की गई जो इलेक्ट्रो होम्योपैथी की होना पाया गया। क्लीनिक में निरीक्षण के दौरान मरीज नहीं पाए गए। क्लीनिक संबंधी दस्तावेज मांगे जाने पर डॉ महेंद्र पांडे द्वारा बताया गया कि पूर्व में एक प्रकरण में उनके लाइसेंस संबंधी दस्तावेज न्यायालय में जमा है। एसडीएम ने बताया कि गरुड़ दल द्वारा डॉ पांडे से न्यायालय में प्रचलित प्रकरण और उसमें संलग्न दस्तावेजों की जानकारी मांगी गई है। तदनुसार कार्यवाही की जाएगी। गरुड़ द्वारा की गई यह कार्यवाही राजस्व, पुलिस और स्वास्थ विभाग के अमले की उपस्थिति में की गई।

Next Post

लोको पायलटों की सतर्कता से ट्रेन की चपेट में आने से बचे दो शेर

Mon Apr 7 , 2025
भावनगर, 07 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम रेलवे में गुजरात के भावनगर मंडल के लोको पायलटों की सतर्कता से सोमवार को दो शेरों को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया गया। मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी ने बताया की आज पायलट चन्दन कुमार, मुख्यालय-जूनागढ़ एवं वरिष्ठ सहायक लोको पायलट रठौर […]

You May Like