
सारंगी। बदनावर तरफ से आ रही एक आयसर वाहन क्रमांक MH03DV3612 में अवैध शराब भरकर गुजरात तरफ ले जाई जा रही, याराना ढाबा के पास बरवेट रोड सारंगी पर पकड़ी गई।
वाहन चालक बिजेन्द्र पिता शान्तिलाल राठौर उम्र 34 वर्ष निवासी झाबुआ व क्लीनर मनीष पिता लालु बामनिया उम्र 20 वर्ष खयडुबडी (पारा) थाना कोतवाली झाबुआ को पकडा व वाहन के अन्दर पीछे बने केबिन सिस्टम के पाटेशन को चैक करते 6000 माउण्ट बियर की केन व लंदन प्राईड अंग्रेजी शराब की भरी होना पाई गई। जिसे जब्त कर लिया गया।
