उच्चतम न्यायालय के लिए तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति

उच्चतम न्यायालय के लिए तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति

नयी दिल्ली, 29 मई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया, गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई और बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति न्यायमूर्ति ए एस चंदुरकर को पदोन्नत कर उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को अपने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर तीनों न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना की जानकारी दी।

तीनों न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण करने के साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के लिए निर्धारित न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 34 हो जाएगी। शीर्ष अदालत के न्यायाधीश पद के लिए इतनी ही स्वीकृत संख्या है।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने सोमवार को तीनों न्यायाधीशों की पदोन्नति की सिफारिश की थी।

Next Post

रतलाम-नागदा खंड को चार लाइनों में किया जाएगा परिवर्तित

Thu May 29 , 2025
भोपाल, 29 मई (वार्ता) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के 41 किलोमीटर लंबे रतलाम-नागदा खंड को चार लाइनों में परिवर्तित किया जाएगा, जिसकी लागत लगभग 1018 करोड़ रुपए होगी। श्री वैष्णव ने आज यहाँ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मीडिया प्रतिनिधियों को विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम […]

You May Like