बेटे का जन्मदिन मनाने के बाद मां फांसी पर लटकी

जबलपुर। चरगवां में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मृतिका के बेटे का रविवार को जन्मदिन था और वह काफी खुश थी, धूमधाम से उसने जन्मदिन मनाया इसके बाद सोमवार सुबह उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मायके पक्ष ने पति पर हत्या और प्रताडऩा का आरोप लगाया है।
अजय ड्राइवर है। शिवानी-अजय के दो बच्चे चार वर्ष अन्य नामदेव और ढाई साल का बेटा विनायक नामदेव है। अन्य नामदेव का जन्मदिन होने से रविवार को परिवार खुशियां मना रहा था। रात में परिवार ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया। इसके बाद सभी खाना खाने के बाद सो गए थे। सुबह जब अजय नामदेव सोकर उठा तो पत्नी शिवानी नामदेव 24 वर्षीय फांसी के फंदे पर झूलती मिली जिसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मृतिका के परिजन भी पहुंच गए और उन्होंने आरोप लगाया कि पति उनकी बेटी को आए दिन शराब के नशे में धुत होकर मारपीट कर प्रताडि़त करता था साथ ही दहेज के लिए भी परेशान करता था, उन्होंने आरोप लगाया कि पति ने ही हत्या करने के बाद उनकी बेटी को फांसी के फंदे पर लटका दिया है।

Next Post

प्लेटफार्म एक पर टीबी मरीजों को खोजने शिविर

Tue Jun 24 , 2025
दमोह. रेलवे प्लेटफार्म नंबर 01 पर निक्षय शिविर अभियान का आयोजन किया गया. जिसमें उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में टीबी स्क्रीनिंग हेतु कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समय रहते शंकालु टीबी रोगियों की खोज व जांच कर नोटिफाई मरीजों को टीबी का इलाज शासन की मनसा अनुसार उपलब्ध […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।