धीमी प्रगति पर सीईओ ने लगाई फटकार, सचिवों और उपयंत्री को नोटिस

रीवा:मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में जनपद पंचायत जवा के सभागार में विकास कार्यों एवं हितग्राही मूलक कार्यों में प्रगति की समीक्षा की गई.
बैठक में पीएम आवास की समीक्षा के दौरान प्रारंभ की गई ग्राम पंचायत हरदोली, के 21 आवास अपूर्ण पाए गये जिसमें सचिव को निलंबन हेतु एवं पीसीओ को नोटिस जारी करने तथा कंचनपुर में 13 आवास अपूर्ण पाए जाने पर सचिव तथा ग्राम पंचायत पटेहरा में सचिव/जी0आर0एस0/ पीसीओ को न्यून प्रगति हेतु नोटिस जारी करने सहित ग्राम पंचायत में आवास अपूर्ण पाए जाने पर सचिव/जीआरएस /पीसीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये.

इसी प्रकार के ग्राम पंचायत घूमन के सचिव/जीआरएस/ पीसीओ ग्राम पंचायत दोंदर सचिव/जीआरएस/ पीसीओ तथा ग्राम पंचायत खम्हरिया-34, सचिव/जीआरएस/ पीसीओ को नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया. एक बगिया मां के नाम की समीक्षा में ग्राम पंचायत बरौलीठकुरान, खम्हरिया-17 , लूक डगडैया, के सचिव/ जीआरएस द्वारा एक सप्ताह में पूर्ण कराऐ जाने हेतु कहा गया. ग्राम पंचायत कल्याणपुर, कंचनपुर, छदहना में एक सप्ताह में कार्य पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया. ग्राम पंचायत नष्टिगवां में खेत तालाब स्वीकृत हैं जिनका दो सप्ताह में कार्य पूर्ण करने हेतु एवं सचिव/ जी0आर0एस0 को निलंवित करने एवं उपयंत्री को नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया. बैठक में सीईओ जनपद पंचायत जवा, सहायक परियोजना अधिकारी मौजूद रहे.
जीआरएस की संविदा समाप्ति को नोटिस
ग्राम पंचायत छतैनी, जी0आर0एस0 को संविदा समाप्ति हेतु नोटिस जारी करने एवं ग्राम पंचायत डगडैया सचिव/जी0आर0एस0 को कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया. नल जल योजना के संबंध में जिन ग्राम पंचायतों के कार्य पूर्ण हो गये हैं उनका हैण्ड ओवर किये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया. इस दौरान अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई.

Next Post

श्मशान घाट से लोहे के स्टैंड चोरी

Sat Feb 14 , 2026
इंदौर: किशनगंज क्षेत्र के ग्राम पिगडंब स्थित श्मशान घाट से रात के समय चोरी की वारदात सामने आई है. फरियादी जितेंद्र वर्मा ने पुलिस को बताया कि श्मशान घाट में रखे लोहे के स्टैंड की गिनती करने पर आठ नग स्टैंड कम पाए गए, जिनकी कीमत करीब 25 हजार रुपये […]

You May Like