राजबाड़ा में CM और मंत्रियों का आगमन, दरबार हॉल के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन

इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राजबाड़ा परिसर में प्रवेश किया। इसके पश्चात सीएम ने सभी मंत्रियों के साथ सामूहिक फोटो सेशन करवाया। इसके पश्चात दरबार हॉल के सिंहस्थ मद से 11 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया गया।

मुख्यमंत्री और मंत्रीगण विशेष बस द्वारा राजबाड़ा पहुंचे। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राजबाड़ा के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए जीर्णोद्धार कार्य की सराहना की जा रही है।

Next Post

न्यू इंडिया एश्योरेंस ने 43618 करोड़ का अब तक का सर्वाधिक जीडब्ल्यूपी

Tue May 20 , 2025
मुंबई, 20 मई (वार्ता) देश की सबसे बड़ी सरकारी सामान्य बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईएसीएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपने इतिहास का अब तक का सर्वाधिक 43,618 करोड़ रुपये का सकल लिखित प्रीमियम (जीडब्ल्यूपी) दर्ज किया है। कंपनी ने सोमवार को बयान जारी कर बताया कि […]

You May Like