सड़क हादसे में घायल ने तोड़ा दम

जबलपुर:शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम घुसौर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार ग्राम घुसौर निवासी योगेश सिंह ने थाने में सूचना दी कि देर रात उसके पिता रज्जू सिंह (45)तालाब के पास खेरमाई मंदिर वाली सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले।

सूचना मिलते ही योगेश मौके पर पहुंचा और डायल 112 को फोन किया। जब तक मदद पहुंची, रज्जू सिंह की मौत हो चुकी थी। उनके सिर के पिछले हिस्से और कान से अत्यधिक खून बह रहा था । पुलिस की मदद से शव को नटवारा मर्चुरी लाया गया। परिजनों के अनुसार रज्जू सिंह की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से आई गंभीर चोटों के कारण हुई है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है‌

Next Post

AI से सुशासन का संकल्प: मिजोरम और अरुणाचल को स्थापना दिवस पर सीएम डॉ यादव ने दी शुभकामनाएं

Fri Feb 20 , 2026
भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव ने आज एक्स पर पोस्ट में कहा कि भारत का हृदय कहे जाने वाले मध्यप्रदेश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से आर्थिक विकास और सुशासन में अग्रणी बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि नई तकनीक ही विकसित भारत की दिशा तय करेगी। वह नई […]

You May Like