नोम पेन्ह, 26 जुलाई (वार्ता) कंबोडिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक के दौरान थाईलैंड के साथ सीमा विवाद पर बिना शर्त तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया है।
संयुक्त राष्ट्र में कंबोडिया के स्थायी प्रतिनिधि केओ छिया ने कहा बैठक में परिषद के सदस्यों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने का आग्रह किया है।
श्री छिया ने पत्रकारों से कहा, ”कंबोडिया ने बिना शर्त तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया है और हम विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का भी आह्वान करते हैं।” ”सुरक्षा परिषद ने दोनों पक्षों से संयम बरतने, अधिकतम संयम बरतने और कूटनीतिक समाधान का सहारा लेने का आह्वान किया है।”
दोनों दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के बीच झड़पों में कम से कम 32 सैन्यकर्मी और नागरिक मारे गए हैं, जबकि लगभग 2,00,000 लोगों को पलायन करना पड़ा है। दोनों सरकारों ने एक दूसरे पर पहले गोलीबारी करने का दावा किया है।
दोनों देशों में से किसी ने भी युद्ध की घोषणा नहीं की है।
