
शाजापुर, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बीकेएसएन गवर्नमेंट कॉलेज शाजापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान चरण में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सचिन नायक थे. संयोजक डॉ. प्रवीण सोनी ने बताया कि वर्तमान मेंं दौड़ धूप की जिंदगी में हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों के लिए सीपीआर बहुत जरूरी होता है. इस अवसर पर डॉ. नायक ने दो विद्यार्थियों को हार्ट अटैक का पेशेंन्ट मानकर सीपीआर देना सिखाया. संचालन डॉ. सविता यादव ने किया. आभार श्रीमती दीपिका गुप्ता ने माना.विद्यार्थी उपस्थित रहे.
