बाइक सवार युवक के हाथ में लगी गोली

सतना :जिले के नागौद क्षेत्र में शुक्रवार की शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब बाइक सवार एक युवक ने दूसरे बाइक सवार युवक पर फायर कर दिया. गोली हाथ में लगने के कारण एक उंगली अलग हो गई. पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 22 वर्षीय युवक समीर सौदागर अपनी बाइक पर सवार होकर निकला था.

बताया गया कि जैसे ही समीर शंकर बाग क्षेत्र में पहुंचा वैसे ही एक अन्य बाइक वहां से गुजरी. बाइक पर सवार एक व्यक्ति ने देखते ही देखते समीर पर कट्टे से फायर कर दिया. कट्टे से निकली गोली सीधे समीर के हाथ में जा लगी और वह मौके पर ही नीचे गिर गया. जिसे देख बाइक सवार वहां से भाग निकले. घायल समीर को उपचार के लिए नागौद स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया.

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल समना रेफर कर दिया गया. बताया गया कि गोली लगने से समीर की एक उंगली अलग हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस को बयान देते हुए समीर ने बताया कि राजपुर निवासी निशांत कोल ने उसके ऊपर गोली चलाई है. जिसके आधार पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई. पुलिस द्वारा शुरु की गई जांच में यह जानकारी सामने आई कि समीर द्वारा किसी लडक़ी के साथा छेड़छाड़ किए जाने के चलते 3 दिन पहले उसका निशांत के साथ विवाद हुआ था. उस दौरान समीर ने निशांत को पीट दिया था. जिसके बाद से निशांत बदला लेने का प्रयास कर रहा था.

Next Post

नागौद में कैप्सूल तो शहर में पकड़ी गई सीरप

Sat Nov 15 , 2025
सतना :नशे के विरुद्ध जारी ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के चलते एक ओर जहां नागौद में नशे में इस्तेमाल होने वाले कैप्सूल और वहीं दूसरी ओर शहर के बजरहा टोला में नशीली कफ सीरप पकड़ी गई. इसी कड़ी में पुलिस ने नशे की तस्करी […]

You May Like

मनोरंजन