मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए मोदी

माले/ नयी दिल्ली 26 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को यहां मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। डा. मोहम्मद मुइज़्ज़ू के राष्ट्रपति बनने के बाद मालदीव की यात्रा करने वाले श्री मोदी किसी देश के पहले राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष हैं।

प्रधानमंत्री मोदी शाम को डॉ. मुइज़्ज़ू के साथ रिपब्लिक स्क्वायर में स्वतंत्रता दिवस समारोह और परेड में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मालदीव की जनता और सरकार को हार्दिक बधाई दी। समारोह में मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बलों और अन्य स्थानीय इकाइयों द्वारा एक भव्य परेड का प्रदर्शन किया गया, साथ ही कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं जिनमें आधुनिक राष्ट्र के रूप में मालदीव की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।

श्री मोदी ने राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू और मालदीव की जनता को समारोह में निमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘मुख्य अतिथि’ के रूप में उनकी भागीदारी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक मील का पत्थर है। वर्ष 2025 में भारत और मालदीव के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 60 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं।

 

 

 

Next Post

शुभमन गिल का अर्धशतक, भारत चायकाल पर 86/2

Sat Jul 26 , 2025
मैनचेस्टर, 26 जुलाई (वार्ता) कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 52) के शानदार अर्धशतक से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को चायकाल तक दो विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। भारत अभी इंग्लैंड की बढ़त से 225 रन पीछे है। आखिरकार इस टेस्‍ट मैच में […]

You May Like