नयी दिल्ली, 12 मार्च (वार्ता) दक्षिण पूर्व एशिया के साइबर अपराध केंद्रों में फंसे 266 और भारतीयों को मंगलवार को मुक्त कराकर भारत लाया गया।
इससे पहले सोमवार को इसी तरह फंसे 283 भारतीय स्वदेश लाये गये थे।
विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि सरकार ने कल 266 और भारतीयों को वायु सेना के एक विमान से स्वदेश वापसी का प्रबंध किया, ये व्यक्ति झांसा देकर दक्षिण एशिया में साइबर अपराध में लगे अड्डों पर ले जाये गये थे।
बयान में कहा गया कि इसी तरह सोमवार को 283 भारतीयों को स्वदेश लाया गया था। मंत्रालय ने कहा कि म्यांमार और थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने वहां के अधिकारियों के साथ मिलकर साइबर अपराध केन्द्रों से मुक्त कराया था और उनके सहयोग से उन्हें भारत लाया गया है।
Next Post
‘आप’ ने प्रदर्शन कर होली पर मुफ्त सिलेंडर देने के वादे को पूरा करने की माँग की
Wed Mar 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 मार्च (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई जगहों पर प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से होली पर मुफ्त सिलेंडर देने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वादे को पूरा करने की मांग की। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष आतिशी […]

You May Like
-
12 months ago
अनरय की फाग, टिमकी की थाप पर नाचती हैं नृत्यांगनायें
-
10 months ago
PHE कर रहा पाइप लाइनों में सुधार
