जूनियर विश्व कप हॉकी में कांस्य पदक जीतकर लौटे अंकित पाल की निकली स्वागत रैली

ग्वालियर: जूनियर विश्व कप हॉकी में कांस्य पदक जीतकर अपने गृह नगर लौटने पर ग्वालियर के सपूत अंकित पाल का जोरदार स्वागत एवं सम्मान रेलवे स्टेशन पर किया गया। अंकित पाल आज सुबह गतिमान एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन ग्वालियर पर पहुंचे जहां बड़ी संख्या में खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक, एवं अंकित पाल के परिजन स्वागत के लिए आतुर थे ! ढोल नगाड़ों के साथ अंकित का स्वागत किया गया।

इसके उपरांत रैली शुरू हुई जिसमें अंकित पाल सफेद खुली कार में सवार थे, यह रैली स्टेशन से प्रारंभ होकर रूप सिंह स्टेडियम के पास कैप्टन रूप सिंह की समाधि पर पहुंची। अंकित पाल और उनके प्रशिक्षक अविनाश भटनागर ने रूप सिंह की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर आशीर्वाद लिया, तदुपरांत रैली विवेकानंद चौराहे पर पहुंची जहां आम लोगों ने अंकित पाल का स्वागत किया।

रैली अंकित पाल के होम ग्राउंड दर्पण मिनी हॉकी स्टेडियम पर पहुंची जहां हॉकी के नवोदित खिलाड़ी अंकित का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के दर्पण मिनी हॉकी स्टेडियम पर अविनाश भटनागर के नेतृत्व में अंकित का जोरदार स्वागत किया गया। अंकित ने अपने होम ग्राउंड को माला पहनाकर एवं मैदान की मिट्टी को माथे से लगाया।

Next Post

करदाताओं को विशेष सुविधाएं देने की मांग उठी राज्यसभा में

Wed Dec 17 , 2025
नयी दिल्ली: देश की अर्थव्यवस्था में करदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्हें सम्मान दिये जाने तथा विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुनियोजित नीति बनाये जाने की राज्यसभा में मांग की गई।भारतीय जनता पार्टी के गोविंदभाई लालजीभाई धोलकिया ने बुधवार को सदन में सभापति की अनुमति […]

You May Like