डेनमार्क में संदिग्ध ड्रोन हलचल के बाद सरकार ने सख्ती दिखाते हुए नागरिक ड्रोन उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया और एयरस्पेस को भी बंद कर दिया। हालात को देखते हुए कोपेनहेगन में…
डेनमार्क इस समय हाई अलर्ट पर है। कई सैन्य ठिकानों के ऊपर संदिग्ध ड्रोन उड़ते देखे जाने के बाद सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए नागरिक ड्रोन उड़ानों पर पूरी तरह रोक लगा दी है और एयरस्पेस को भी कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा है। हाल ही में ड्रोन की वजह से कोपेनहेगन एयरपोर्ट समेत कई बड़े हवाई अड्डों की उड़ानें घंटों तक प्रभावित रही थीं।
अब जब डेनमार्क यूरोपीय संघ के नेताओं और यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी की अहम बैठक की मेजबानी करने वाला है, तो सुरक्षा इंतजाम इतने मजबूत कर दिए गए हैं कि उन्हें लोहे की दीवार कहा जा सकता है।
