शाहपुर कांड: 6 दिन के आक्रोश के बाद FIR दर्ज, रसूखदार आरोपी फरार

खंडवा:अंततः पंधाना थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में महिला के साथ हुई गंभीर आपराधिक घटना में पुलिस ने छह दिन बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार आरोपी आकाश पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75(2), 118(1) और 333 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सोची-समझी वारदात, विरोध पर किया हमला
जैसा कि पता है, घटना 11 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। आरोपी ने पीड़िता के पति के व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए घर पर उसकी अनुपस्थिति की जानकारी हासिल की और घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता पिछले छह दिनों से जिला अस्पताल के सर्जरी वार्ड में भर्ती है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
एफआईआर में देरी पर उठे सवाल
घटना के बाद छठे दिन 16 अप्रैल 2026 को रात 8:10 बजे पुलिस ने मामला दर्ज किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी के कथित राजनीतिक रसूख और भाजपा मंडल अध्यक्ष का भतीजा होने के चलते शुरुआती दौर में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और इसे टालने की कोशिश की।
आरोपी फरार, तलाश जारी
आरोपी आकाश पटेल (21) घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। पीड़ित परिवार ने न्याय के साथ आर्थिक सहायता की भी मांग की है। पुलिस का कहना है कि अब मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Next Post

मोहगांव जलाशय से नहीं आया पानी,पांढुरना नगर में पूरे दिन मचा हाहाकार, बंदू-बंदू पानी को तरसे नगरवासी

Fri Apr 17 , 2026
पांढुरना: मोहगांव के नंदेवानी जलाशय से पेयजल की सप्लाई नहीं आने से गुरूवार को पांढुरना में पूरे दिन पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाने से नगर में हाहाकार मचा रहा,नगरवासी पीने का पानी नहीं मिलने से परेशान होते रहे।गौरतलब हो कि पांढुरना नगर जिला मुख्यालय तो बन गया,लेकिन यहां के […]

You May Like