मोहगांव जलाशय से नहीं आया पानी,पांढुरना नगर में पूरे दिन मचा हाहाकार, बंदू-बंदू पानी को तरसे नगरवासी

पांढुरना: मोहगांव के नंदेवानी जलाशय से पेयजल की सप्लाई नहीं आने से गुरूवार को पांढुरना में पूरे दिन पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाने से नगर में हाहाकार मचा रहा,नगरवासी पीने का पानी नहीं मिलने से परेशान होते रहे।गौरतलब हो कि पांढुरना नगर जिला मुख्यालय तो बन गया,लेकिन यहां के नेताओं की लापरवाही तथा स्वार्थपूर्ति की राजनितिक के चलते पांढुरना में ऐसा कोई भी ऐसा जलाशय नहीं बना पाए जिससे नगरवासियों की प्यास बुझा सके,हालांकि लंबे समय से सत्ता का सुख भोगने वाले नेताओं द्वारा कभी परसोडी तो कभी कामठी कला में विशालकाय जलाशय बनाने को लेकर अपने आप को भागीरथ की उपाधि तक देकर फूले नहीं समाते थे,लेकिन यह नेता न तो परसोडी बना पाए और न ही कामठीकला यह तो भला हो तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ को जिन्होंने अपने अल्प कार्यकाल में ही पांढुरना नगर वासियों की पेयजल समस्या को समझते हुए मोहगांव के नंदेवानी से लेकर पांढुरना के जुनेवानी फिल्टर प्लांट तक विशालकाय पाईप लाईन बिछाकर वहां से यहां तक पेयजल की सप्लाई कराई,जिसके कारण ही आज पांढुरनावासियों को भरपूर पानी नसीब हो पा रहा है,नहीं तो इसके पहले तो यहां 12 ही माह पेयजल संकठ बना रहता था ।
मोहगांव से प्रतिदिन लेना पड़ा रहा 70 लाख लीटर पानी 000
पांढुरना नगर पालिका अपने नगर वासियों की प्यास बुझाने के लिए पूरी तरह जिले के सौसर विधानसभा क्षेत्र के मोहगांव स्थित नंदेवानी जलाशय पर ही निर्भर है। पांढुरना नगर पालिका को प्रतिदिन मोहगांव के नंदेवानी जलाशय से 70 लाख लिटर पानी लेना पड़ता है,जिसके बाद ही यह नगर के महज आधे 15 वार्ड वासियों के घरों तक नल जल योजना के माध्यम से पेयजल की सप्लाई कर पाती है।
विभागीय सूत्रों की मानें तो गुरूवार को मध्य प्रदेश विद्युत मंडल द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते जुनेवानी के 33 के.व्ही.फीडर में किए गए सुधार कार्य के चलते गुरूवार की सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक इस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहने के कारण नगर पालिका मोहगांव के नंदेवानी जलाशय से पांढुरना के जुनेवानी फिल्टर प्लांट तक पेयजल की सप्लाई ही नहीं ले पाई,जिसके कारण नगर के विभिन्न वार्डों में स्थित सभी सात पेयजल की टंकिया पूरी तरह खाली रहीं और जिसके चलते नपा का जल प्रदाय विभाग नगर वासियों को पेयजल की सप्लाई ही नहीं कर पाई। जिससे पूरे दिन नगर में पानी के लिए हाहाकार मचा रहा।
विद्युत विभाग द्वारा जुनेवानी फीडर के 33 के.व्हीं का सुधार कार्य पूर्ण होने के बाद ही पूर्ववत विद्युत सप्लाई शुरू हो सकी, जिसके बाद मोहगांव के नंदेवानी जलाशय से पेयजल की आपूर्ति शुरू हुई,और पानी जुनेवानी फिल्टर प्लांट के बाद नगर के विभिन्न टंकियों में पहुंचा,जिसके कारण रात 9 बजे के बाद ही नपा द्वारा नल जल योजना के माध्यम से लोगों के घरों में पेयजल की सप्लााई शुरू की जो नगर के विभिन्न वार्डों में देर रात तक र्टन बाँय र्टन होती रहीं । जिससे नगरवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा

Next Post

तीन माह से वेतन ना मिलने से नाराज कर्मचारी हड़ताल पर बैठे

Fri Apr 17 , 2026
अशोकनगर:तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज अस्पताल के सहायक स्टाफ द्वारा हड़ताल कर दी गई हैं। जिसकी वजह से अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई है।हड़ताल पर बैठे सहायक स्टाफ ने बताया कि उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला हैं जिसके कारण उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना […]

You May Like