कांग्रेस पार्षदों ने आरटीओ कार्यालय में किया घेराव

भारी वाहनों, बसों के कॉलोनियों में आवागमन के विरोध में प्रदर्शन

 

जबलपुर। कॉलोनी क्षेत्रों से बसों व भारी वाहनों के बढ़ रहे आवागमन के विरोध में सोमवार को अपरान्ह कांग्रेस पार्षद दल ने आरटीओ कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, सचेतक अयोध्या तिवारी, पार्षद संतोष दुबे, पार्षद सत्येंद्र चौबे गुड्डा, कांग्रेस नेता रिंकू तिवारी, पूर्व पार्षद मदन लारिया ने बताया है कि रसल चैक से पुराना बस स्टैंड, राईट टाउन, गेट नं.4, स्नेह नगर, लेेबर चौक से एम.आर.फोर. अहिंसा चौक, विजय नगर एस.बी.आई. चौक से दीनदयाल तक बसों एवं भारी वाहनों का आवागमन लगातार हो रहा है ।

इन क्षेत्रों में आधा सैकड़ा से भी ज्यादा कालोनियां हैं जिसमें 5 वार्ड के दयानंद सरस्वती वार्ड, सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड, कमला नेहरू वार्ड, स्वामी विवेकानंद एवं अग्रसेन वार्ड के लगभग एक लाख से ज्यादा आम नागरिक प्रभावित हो रहे हैं । इन्हीं क्षेत्रों में दर्जनों स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संचालित हो रही हैं जिस कारण भारी वाहनों ने उनकी जिंदगियां दांव पर लगीं हैं। लेकिन यातायात पुलिस व आरटीओ द्वारा इन चालकों पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, सचेतक अयोध्या तिवारी, पार्षद संतोष दुबे पंडा, पार्षद सत्येंद्र चौबे गुड्डा, पार्षद राजेश यादव, कांग्रेस नेता रिंकू तिवारी, पूर्व पार्षद मदन लारिया, दिलीप साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

आरटीओ ने दिया स्पष्टीकरण

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने आरटीओ को चेतावनी भी दी कि अगर जल्द बसों के उक्त क्षेत्रों से आवागमन पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो उग्र प्रदर्शन करते हुए बसों को रास्ते पर रोका जायेगा। मौके पर प्रदर्शन के दौरान आर.टी.ओ. जितेन्द्र रघुवंशी द्वारा कहा गया कि होली के बाद सड़क सुरक्षा सप्ताह की बैठक में इन रूटों से बसों के आवागमन को प्रतिबंधित करने के लिये पूरी फाईल तैयार हो चुकी है जिसे कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा ।

Next Post

जबलपुर कलेक्टर के हलफनामा से हाईकोर्ट असंतुष्ठ

Mon Mar 10 , 2025
  कहा – डीजल बिलों का दावा कर याचिकाकर्ता ने किया सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को उजागर   जबलपुर। मुख्यमंत्री के सम्मान कार्यक्रम के लिए अधिग्रहित बसों में निगमायुक्त द्वारा डीजल भरवाने के संबंध में जबलपुर कलेक्टर द्वारा पेश किये गये हलफनामा पर हाईकोर्ट ने असंतुष्टि व्यक्त की है। हाईकोर्ट […]

You May Like