जबलपुर: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर के चुनाव अंतर्गत कार्यकारिणी के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए। इसमें अधिवक्ता आशीष तिवारी सर्वाधिक 1028 मतों के साथ निर्वाचित हुए। जबकि आर्णव तिवारी 927, अभिजीत सोनी 883, अतुल द्विवेदी 769 व वरुण दुबे 729 मतों के साथ कार्यकारिणी सदस्य बन गए।
मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता संजय सेठ ने बताया कि 24 अगस्त सोमवार को कार्यकारिणी सदस्य महिला के पदों की मतगणना को गति दी जाएगी। इसके बाद सभी विजेताओं की अधिकृत घोषणा की अधिसूचना जारी की जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसेे लेकर अधिवक्ता समुदाय के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Next Post
लोगों के घरों में घुसे सांप
Sun Aug 23 , 2026
जबलपुर: लगातार हो रही बारिश के बाद सुबह तीन जगहों पर सर्प निकलने से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सर्पों को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया।दुबे के अनुसार एम पी ई बी कालोनी में अशोक खरे […]

You May Like
-
9 months ago
वंदेमातरम के गायन के साथ कैबिनेट की बैठक शुरू