लोगों के घरों में घुसे सांप

जबलपुर: लगातार हो रही बारिश के बाद सुबह तीन जगहों पर सर्प निकलने से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सर्पों को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया।दुबे के अनुसार एम पी ई बी कालोनी में अशोक खरे के घर में सात फीट लंबा धामन प्रजाति का सांप निकलने से हडक़ंप मच गया। वहीं गंगानगर गढ़ा निवासी संदीप तिवारी के घर में वाशरूम में चार फीट लंबा पन्हियल प्रजाति का सांप बैठा था जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गयी। रतन नगर निवासी प्रदीप मिश्रा के घर में बैठक रूम में टी वी के ऊपर चार फीट लंबा सांप देखकर वहां अफरा तफरी मच गई। दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप ट्रिंकेट प्रजाति का सांप है जो कि जहरीला नहीं होता है।

Next Post

रक्षाबंधन पर सेंट्रल जेल में होगी खुली मुलाकात, भाई को राखी बांध सकेंगी बहनें

Sun Aug 23 , 2026
जबलपुर:भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस केन्द्रीय जेल में बंदियों और उनके परिजनों के बीच प्रत्यक्ष खुली मुलाकात होगी। आगामी 28 अगस्त 2026 को होने वाली इस विशेष मुलाकात को लेकर सख्त नियम और समय-सारणी तय की गई है, ताकि सुरक्षा और व्यवस्था बनी […]

You May Like