भिंड नगर पालिका में भ्रष्टाचार व अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

भिंड:ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और भिंड नगर पालिका में भ्रष्टाचार व अव्यवस्थाओं को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने अपर कलेक्टर एलके पांडेय को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नगर पालिका के भ्रष्टाचार, रुके विकास कार्य, नालियों की समस्या और परिषद की बैठकों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से भिंड नगर पालिका के बंद पड़े विकास कार्यों, नाली निर्माण नहीं होने से फैले कीचड़, करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की धीमी जांच, फर्जी नियुक्तियों और पार्षदों के बीच भेदभावपूर्ण फंड वितरण जैसे मुद्दों को उठाया गया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नगर पालिका की मनमानी और लापरवाही से शहर की जनता नारकीय हालात में जीने को मजबूर है। ज्ञापन की प्रमुख मांगे हैं कि भिंड नगर पालिका सहित सभी नगर निकायों में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों को सजा दी जाए। नगर पालिका के वार्डों में नाली निर्माण कर कीचड़ की समस्या से तुरंत राहत दी जाए। नगर पालिका में एक साल से बंद पड़े विकास कार्य तुरंत शुरू कराए जाएं।

Next Post

भिंड में पेट्रोल पंप पर युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या

Mon Dec 8 , 2025
भिंड:जिले के उमरी थाना क्षेत्र में स्थित राजावत फिलिंग सेंटर पर एक जामुन के पेड़ से 40 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिंड अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार उमरी कस्बे में रहने वाला मंतोली पुत्र […]

You May Like