
नवभारत न्यूज
रीवा, 3 जनवरी, आमरण अनशनकारी किसान नेता उल्लेवाल के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा रीवा कमिश्नर कार्यालय के सामने सामूहिक उपवास रखा गया.
देश के किसानों की समस्याओं को लेकर विगत 38 दिनों से खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा संभाग इकाई रीवा ने कमिश्नर कार्यालय के समक्ष मिशाबंदी बृहस्पति सिंह की अध्यक्षता में सामूहिक उपवास किया मोर्चे के संयोजक शिव सिंह ने बताया कि केंद्र में बैठी क्रूर एवं तानाशाह हुकूमत सुप्रीम कोर्ट के चेतावनी के बाद भी किसान संगठनों से वार्ता नहीं कर रही है. जिसका खामियाजा इस दमनकारी सरकार को भुगतना पड़ेगा. सामूहिक उपवास पर बैठे किसानों ने देश में फिर से बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है. सामूहिक उपवास में प्रमुख रूप से राकिम महासंघ के राष्ट्रीय सचिव रविदत्त सिंह इंटक के अध्यक्ष जीपी त्रिपाठी मोर्चे के नेता भैयालाल त्रिपाठी मास्टर बुद्धसेन पटेल उमेश पटेल रामजीत सिंह रामानुज तिवारी सुग्रीव सिंह इंद्रजीत सिंह शंखू सोभनाथ कुशवाहा अशोक चतुर्वेदी फौजी यदुवंश प्रताप सिंह हरिहर प्रसाद पटेल आदि मौजूद रहे.
