नरोत्तम मिश्रा ने अंगारेश्वर में कराई भात पूजा 

उज्जैन। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मंगलवार को उज्जैन आए उन्होंने यहां पर प्रसिद्ध अंगारेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर भात पूजन संपन्न कराया। अंगारेश्वर महादेव मंदिर के शासकीय पुजारी पंडित मनीष अर्जुन उपाध्याय ने उनका पूजन संपन्न कराया। नरोत्तम मिश्रा करीब 1 से डेढ़ घंटे मंदिर में ही रहे। इस दौरान उन्होंने अपने साथ आए लोगों के साथ पूजन संपन्न किया तथा दर्शन कर आशीर्वाद लेने के बाद वे रवाना हुए। उल्लेखनीय की मिश्रा जब भी उज्जैन आते हैं तो वह अंगारेश्वर महादेव में दर्शन, पूजन के लिए जरूर पहुंचते हैं।

Next Post

वाहन में अवैध विस्फोटक सामग्री लिए दो आरोपितों को किया गिरफ्तार 

Tue Jan 21 , 2025
*(6 सौ सेल, 3 डोरी के बंडल, 1 ब्लास्ट करने की मशीन, 10 कैफे, 2 बिट और 1 लोहे की राड ड्रिल जप्त)*   नवभारत न्यूज   दमोह. सिटी कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कार में अवैध विस्फोटक […]

You May Like