
*(6 सौ सेल, 3 डोरी के बंडल, 1 ब्लास्ट करने की मशीन, 10 कैफे, 2 बिट और 1 लोहे की राड ड्रिल जप्त)*
नवभारत न्यूज
दमोह. सिटी कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कार में अवैध विस्फोटक सामग्री लिए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उन पर कार्रवाई की जा रही है. मंगलवार शाम सिटी कोतवाली में सीएसपी प्रभार संभाले श्रीमती भावना डांगी (डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा) ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलेभर में लगातार दमोह पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन में तरह-तरह की कार्रवाई की जा रही है, इसी दौरान अवैध विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था, इसी तारतम्य में 21 जनवरी को निरीक्षक आनंद राज थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में रघुराज सिंह, प्रधान आरक्षक महेश यादव, सूर्यकांत पांडे, देवेंद्र रैकवार, साइबर सेल प्रआ सौरभ टंडन, राकेश अठया, आरक्षक रूपनारायण, आकाश पाठक, नरेंद्र पटेरिया और आरक्षक कृष्ण कुमार लोधी और कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दमोह बाईपास सीताबावली मार्ग पर एक चार पहिया क्रमांक एमपी 15 सीए 5159 में संदेही नीलेश विश्वकर्मा और सतीश विश्वकर्मा दोनों निवासी रोन कुमरई थाना गढ़ाकोटा के कब्जे से डायनामईट के कुल 600 सेल, तीन डोरी के बंडल,एक ब्लास्ट करने की मशीन, 10 कैफ, 2 बिट, एक लोहे की रोड ड्रिल कल कीमती करीबन 48600 रूपये और एक चार पहिया वाहन कीमती करीब दो लाख की बताई गई है, जिनसे वैध दस्तावेज मांगने पर उपलब्ध न होना (उ.पु. अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा) ने ना होना बताया है, उपरोक्त संदेहियों का यह कृत्य विस्फोटक अधिनियम की दंडनीय धाराओं में पाए जाने से आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली में अपराध क्र. 78/2025 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 52 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
