
रतलाम। प्रयागराज में महाकुंभ मेला-2025 के कारण रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनें प्रभावित होगी। रतलाम मंडल जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि 28 एवं 29 जनवरी तथा 2 एवं 3 फरवरी 2025 को डॉ. अंबेडकर नगर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 14115 डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस खजुराहो स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 29 एवं 30 जनवरी तथा 3 एवं 4 फरवरी, 2025 को प्रयागराज जंक्शन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 14116 प्रयागराज -डॉ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस खजुराहो से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
