शाजापुर का शानदार प्रदर्शन: बोर्ड परीक्षाओं में बजा डंका, प्रदेश की मेरिट सूची में तीन होनहारों ने बनाई जगह

शाजापुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बुधवार सुबह 11 बजे घोषित कर दिया गया। परिणाम घोषित होते ही जिलेभर में खुशी का माहौल देखने को मिला और सफल विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

कक्षा 10वीं में इस वर्ष जिले से कुल 13,205 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 12,268 नियमित और 937 प्राइवेट छात्र थे। इनमें से 9,717 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले का परीक्षा परिणाम 79.21 प्रतिशत रहा है और प्रदेश स्तर पर शाजापुर की रैंकिंग 16वें स्थान पर रही है।

वहीं कक्षा 12वीं में कुल 9,666 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 8,588 नियमित और 1,078 प्राइवेट छात्र शामिल थे। इनमें से 7,300 विद्यार्थी पास हुए हैं। जिले का परीक्षा परिणाम 83.79 प्रतिशत रहा और प्रदेश में शाजापुर को 14वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस वर्ष जिले के विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कक्षा 12वीं में शैली नेमा, पिता अजय नेमा, शुजालपुर मंडी स्थित शासकीय सांदीपनि शारदा बालक उ.मा.वि. की छात्रा ने वाणिज्य संकाय में 483 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया।

 

वहीं कक्षा 10वीं में रानी जैन, पिता लाभमल जैन, एस.डी. स्कॉलर्स हाई स्कूल, कालापीपल जिला शाजापुर की छात्रा ने 491 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 9वां स्थान हासिल किया है।

आशू मीना, पिता नंदकिशोर मीना, सहारा पब्लिक उ.मा.वि., कालापीपल जिला शाजापुर के छात्र ने 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया है।

विद्यार्थियों की इस सफलता से जिले में उत्साह का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Next Post

इंदौर की तन्वी कुमावत ने रचा इतिहास, MP बोर्ड 12वीं में किया टॉप

Wed Apr 15 , 2026
इंदौर। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 में इंदौर की होनहार छात्रा तन्वी कुमावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जीव विज्ञान (Biology) संकाय की छात्रा तन्वी ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर 98.4 प्रतिशत अंक […]

You May Like