इंदौर: पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण 26 के प्रशिक्षण पूर्ण होने के अवसर पर भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया। यह दीक्षांत परेड समारोह मध्यप्रदेश पुलिस के मुखिया कैलाश मकवाना, पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
15 जून 2025 से प्रारंभ हुए इस सत्र में करीब 01 वर्ष के प्रशिक्षण उपरांत 984 नव आरक्षक प्रशिक्षुओं ने शानदार परेड करते हुए मुख्य अतिथि महोदय को सलामी दी। इस बैच में 788 महिला प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग विधाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर विजेता प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया। इस दीक्षांत समारोह में रवि कुमार गुप्ता, विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय, संतोष कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर, इंदौर अनुराग, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण झोन, चंद्रशेखर सोलंकी, पुलिस महानिरीक्षक विसबल इंदौर, श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, उप पुलिस महानिरीक्षक, पीआरटीएस इंदौर, मनीष कुमार अग्रवाल, उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, धर्मेंद्र सिंह भदोरिया, पुलिस महानिरीक्षक, आरएपीटीसी इंदौर, राजेंद्र कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर ग्रामीण, अभिषेक आनंद, सेनानी, प्रथम वाहिनी, इंदौर एवं अन्य पुलिस अधिकारी गण उपस्थित रहे।
