कपूरथला में दो गैंगस्टर गिरफ्तार, नौ पिस्तौल बरामद

कपूरथला, 19 नवंबर (वार्ता) पंजाब में गैर-कानूनी हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, कपूरथला पुलिस ने बुधवार को सुल्तानपुर लोधी के आसपास सक्रिय जग्गा फुकीवाल एक्सटॉर्शन गैंग के एक सदस्य अमनदीप उर्फ अमन, निवासी ताशपुर, कपूरथला कको गिरफ्तार किया और उसके पास से चार देसी पिस्तौलें बरामद कीं। अमनदीप लोकल गैंग को गोलीबारी और जबरन वसूली करने के लिए हथियार सप्लाई करता था।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि जांच के दौरान, आरोपी अमनदीप ने बताया कि उसने अपने साथी लवप्रीत उर्फ बाबा को दो पिस्तौलें दी थीं, जिसे भी गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पुलिस ने एक .32 बोर की देसी पिस्तौल, एक .315 बोर की देसी पिस्तौल और दो ज़िंदा राउंड बरामद किए। आगे की पूछताछ में आरोपी अमनदीप के घर से तीन और देसी पिस्तौलें बरामद हुईं।

डीजीपी यादव ने कहा कि पुलिस थाना सदर कपूरथला में एफआईआर दर्ज की गई है और संपर्क का पता लगाने और पूरे गैर-कानूनी हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

 

 

 

Next Post

यूनुस सरकार भारत के साथ अवामी लीग के संबंधों को कभी नहीं समझ सकती: मोहम्मद अराफात

Wed Nov 19 , 2025
ढाका, 19 नवंबर (वार्ता) अवामी लीग के वरिष्ठ नेता एवं बंगलादेश के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री मोहम्मद अली अराफात ने मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इस्लामी चरमपंथियों द्वारा समर्थित अंतरिम सरकार कभी भी अवामी लीग के भारत के साथ संबंधों की […]

You May Like