कीटनाशक दवा खाने से महिला की मौत

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत अमखेरा कुदवारी महाकाल मंदिर के सामने रहने वाली एक महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिसे आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक मेडिकल कॉलेज जबलपुर से सूचना मिली कि श्रीमति ज्योति कुशवाहा 30 वर्ष निवासी अमखेरा कुदवारी महाकाल मंदिर के सामने गोहलपुर द्वारा कीटनाशक दवा खाने के कारण पति सोनेलाल द्वारा सुबह लगभग 4-45 बजे भर्ती कराया गया था। दौरान उपचार के श्रीमति ज्योति कुशवाहा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।

Next Post

घने कोहरे के कारण दिल्ली में 150 से ज्यादा उड़ाने रद्द

Fri Dec 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण शुक्रवार को 150 से ज्यादा उड़ाने अब तक रद्द हो गई है। दिल्ली में बीती देर रात से ही घना कोहरा छा गया था। रात करीब 9:00 के बाद से दृश्यता कम हो […]

You May Like