चोटिल पेनफोल्ड श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से हुई बाहर

चोटिल पेनफोल्ड श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से हुई बाहर

वेलिंग्टन 20 फरवरी (वार्ता) न्यूजीलैंड की महिला टीम की तेज गेंदबाज मौली पेनफोल्ड घुटने की चोट के कारण श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गई हैं।

23 वर्षीय पेनफोल्ड को इस महीने की शुरुआत में हैलीबर्टन जॉनस्टोन शील्ड में खेलते समय बाएं घुटने में चोट लगने के बाद उनकी सर्जरी हुई थी। चिकित्सकों के अनुसार उनकी चोट को ठीक होने में 12 सप्ताह तक का समय लग सकता है।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच बेन सॉयर ने कहा कि हम सभी मौली के लिए दुखी हैं। यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि चोट के कारण वह तीन महीने खेल से दूर रहेंगी। समय पर ठीक होने पर वह हमारे शीतकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए फिट हो सकती है।

पेनफोल्ड ने 14 एकदिवसीय में नौ विकेट तथा दस टी -20 मैचों में सात विकेट लिए हैं। पिछले दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बेसिन रिजर्व में दूसरे मैच में उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 42 रन देकर चार विकेट झटके थे।

Next Post

दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्ज को सात विकेट से हराया

Thu Feb 20 , 2025
वड़ोदरा (वार्ता) कप्तान मेग लानिंग (69) और ऐनाबेल सदरलैंड (नाबाद 41) की शानदार पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के छठे मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज को सात विकेट से हरा दिया। दिल्ली की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। 167 रनों के लक्ष्य […]

You May Like