जच्चा बच्चा की मौत के बाद कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री का मांगा त्यागपत्र 

रीवा, रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल मे 26 अगस्त को प्रसव पीड़ा से ग्रसित नव विवाहिता कल्पना मिश्रा एवं उसके नवजात शिशु की चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही के कारण दुखद निधन हो जाना स्वास्थ्य विभाग के माथे पर कलंक है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के गृह जिले मे इस प्रकार की दुखद घटना के लिये जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री को नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिये। उक्त बातें जिला कांग्रेस कार्यालय मे पत्रकारों से चर्चा करते हुये जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कही। श्री शर्मा ने कहा कि मृतिका के दुःखद निधन के लिए स्वास्थ्य मंत्री पूर्णतः जिम्मेदार है। जबकि अस्पताल के संबंधित कर्मचारियों को दोषी मानकर निलंबित किया गया है तो व्यवस्था की प्रथम जिम्मेदारी स्वास्थ्य मंत्री की है।

अतः नैतिक के आधार पर तत्काल उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। श्री शर्मा ने आरोप लगाया कि यह केवल रीवा जिले की घटना नहीं है वरन् पूरे प्रदेश का यही हाल है। छिंदवाड़ा मे जहरीली कप सीरप पीने से 25-25 बच्चों की मौत, बालाघाट मे जनजातीय क्षेत्र के कई बच्चे मलेरिया व रहस्यमयी बुखार के कारण मृत्यु के शिकार हुयें। इन सबकी जिम्मेदारी आज तक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने नही ली। श्री शर्मा ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग का निजीकरण कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। रीवा जिले के 6-7 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को निजीकरण करने का निर्णय रीवा वासियों के लिए आपदा उत्पन्न करना अत्यंत दुर्भाग्य की बात है।

श्री शर्मा ने कहा कि विकास के नाम पर पूरे जिले का विनाश कर रहे हैं, 22 वर्षों से चोरहटा से रतहरा तक बनाई जा रही मॉडल सड़क गड्ढ़ो मे तब्दील हो गई है, आयेदिन गड्ढ़ो के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। थोड़ी सी बारिश मे पूरा शहर पानी से लबालब हो जाता है, पिछले दिनों मे आई हुई बाढ़ से आज तक लोग उभर नही पाये हैं, इसका कौन जिम्मेदार है?, अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य बदहाली एवं अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर निकट भविष्य मे कांग्रेस पार्टी वृहद आन्दोलन करेगी और समय रहते सुधार नही किया तो आर-पर की लड़ाई लड़ेगी। इस अवसर पर महापौर अजय मिश्रा बाबा ने आरोप लगाया कि कल्पना मिश्रा एवं उसके नवजात के दुखद निधन के लिये स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेदारी का वहन करते हुये अपने पद से तत्काल त्याग पत्र दे देना चाहिये। उन्होने शहर की दुर्दशा के लिये उपमुख्यमंत्री के अदूरदर्शी विजन को दोषी ठहराया और कहा कि यदि 22 वर्षांें के शासन काल में शहर का विकास तो नहीं हुआ किन्तु यहां की बेशकीमती जमीनों को कौड़ियों के दाम पर बिल्डरों को देकर रीवा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। जनता अब इनके विकास एवं विजन को जान चुकी है। जिसका आने वाले समय में करारा जवाब देगी। पत्रकार वार्ता मे से शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू, मौजूद रहे

Next Post

सीजन में 616.2 मिमी बरसे बदरा, बरगी बांध के सभी गेट बंद  

Sat Aug 29 , 2026
जबलपुर। शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। दिनभर आसमान में बादलों और सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी का खेल चला । शाम ढलते ही काले बादलों ने डेरा डाल लिया। थोड़ी देर के लिए रिमझिम बारिश हुई इसके बाद हवाएं बरसने वाले बादलों को ले उड़ी। बीते […]

You May Like