घने कोहरे के कारण दिल्ली में 150 से ज्यादा उड़ाने रद्द

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण शुक्रवार को 150 से ज्यादा उड़ाने अब तक रद्द हो गई है।
दिल्ली में बीती देर रात से ही घना कोहरा छा गया था। रात करीब 9:00 के बाद से दृश्यता कम हो गई थी और आधी रात के बाद से कैट 3 की प्रक्रिया के तहत उड़ानों का संचालन हो रहा है।
उत्तर भारत के दूसरे हिस्सों से भी घने कोहरे की खबर है। इस कारण बड़ी संख्या में आने वाली और जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो रही है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में इस पूरे सप्ताह सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से उड़ानों पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा है।

Next Post

आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली अवैध फैक्ट्री सील

Fri Dec 19 , 2025
इंदौर: कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न आयामों पर अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी सिलसिले में प्राप्त सूचना के आधार पर आज आज कलेक्टर वर्मा के निर्देश पर प्रशासनिक अमले द्वारा ग्राम धरमपुरी-सोलसिंदा स्थित रेबिहांस हर्बल […]

You May Like