आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली अवैध फैक्ट्री सील

इंदौर: कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न आयामों पर अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी सिलसिले में प्राप्त सूचना के आधार पर आज आज कलेक्टर वर्मा के निर्देश पर प्रशासनिक अमले द्वारा ग्राम धरमपुरी-सोलसिंदा स्थित रेबिहांस हर्बल प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया गया. यह फर्म सुखलिया, इंदौर निवासी सुरेंद्रसिंह पिता गोविंदसिंह के निर्देशन में संचालित पाई गई.

अवैध रूप से संचालित इस फैक्ट्री को सील किया गया.एसडीएम सांवेर घनश्याम धनगर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान फर्म में 30 से अधिक प्रकार के आयुर्वेदिक सिरप पाए गए, लेकिन इन उत्पादों की गुणवत्ता जांच हेतु कोई प्रयोगशाला व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी. साथ ही, दवाइयों के निर्माण में प्रयुक्त घटक (कंपोनेंट) संबंधी आवश्यक फाइलिंग एवं दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके.

प्रत्येक उत्पाद पर अलग-अलग कंपनियों के नाम जैसे मनोमय लाइफ केयर जिरकपुर, पंजाब, रेबिहांस बायोटेक श्यामपुर, प्रेमनगर देहरादून आदि अंकित पाए गए, किंतु जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इन कंपनियों से किसी प्रकार का वैध टाई-अप या अनुबंध नहीं है. फर्म में कार्यरत केमिस्ट संजय डेविड ने बताया कि उन्होंने गुजराती कॉलेज इंदौर से बीएससी (मैथ्स) किया है तथा सिरप निर्माण का अनुभव उन्हें एमको फार्मा में कार्य के दौरान प्राप्त हुआ था. हालांकि, निर्धारित नियमों एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप योग्यता एवं अधिकृत व्यवस्था का अभाव पाया गया. इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम सांवेर घनश्याम धनगर, तहसीलदार पूनम तोमर, राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं आयुष विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे.

बिना सुरक्षा मापदंड कर रहे थे काम
निरीक्षण में यह भी सामने आया कि आवासीय परिसर में बिना किसी सुरक्षा मानदंड, टीएनसीपी, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा फायर सेफ्टी के आयुर्वेदिक दवाइयों का निर्माण किया जा रहा था, जो गंभीर जोखिमपूर्ण है। उक्त गंभीर अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा फर्म को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया.

Next Post

स्वर्ण पदक विजेता सम्राट राणा आईएसएसएफ 2025 सीजन के पांच र्शीर्ष निशानेबाजों में शामिल

Fri Dec 19 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) ने काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप राइफल/पिस्टल 2025 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भाारतीय निशानेबाज सम्राट राणा को 2025 सीजन के शीर्ष पांच निशानेबाजों में शामिल किया है। 20 साल के भारतीय शूटर ने पुरुषों के 10 मी एयर पिस्टल फाइनल […]

You May Like