ग्वालियर: आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव का बड़ा बयान सामने आया है। एडवोकेट रायसिंह राज बौंद्ध ने कहा कि हमारी लड़ाई ब्राह्मण समाज या सवर्ण समाज से नहीं बल्कि व्यक्तिगत अनिल मिश्रा से है उन्होंने कहा कि हम एडवोकेट अनिल मिश्रा के द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के ऊपर दिए गए बयानों का विरोध करते हैं।
अनिल मिश्रा इस लड़ाई को दो समुदायों की लड़ाई बनाने के लिए ये सब कर रहे हैं। मिश्रा ग्वालियर में जातिगत हिंसा बढ़ाने का कार्य कर रहे है लेकिन यह जातिगत हिंसा हम होने नहीं देंगे हमारी लड़ाई व्यक्तिगत अनिल मिश्रा से है न कि किसी विशेष समुदाय से है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में सभी समुदायों के अंदर आपसी भाईचारा हमेशा बना रहेगा।
