शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा उछला

मुंबई, 03 जुलाई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 650 अंक से अधिक उछल गया सेंसेक्स 650.22 अंक की बढ़त में 78,152.34 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 440.86 अंक (0.57 प्रतिशत) ऊपर 77,942.98 अंक पर था। आईटी, धातु, फार्मा, रियल्टी और स्वास्थ्य समूहों में ज्यादा लिवाली देखी जा रही है। वहीं सार्वजनिक बैंक और ऑटो कंपनियों के सूचकांक लाल निशान में हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 199.95 अंक चढ़कर 24,375.65 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 146.05 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,320.98 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर चार प्रतिशत से अधिक ऊपर है। टाटा स्टील में तीन प्रतिशत और टेक महिंद्रा तथा बजाज फिनसर्व में दो प्रतिशत से अधिक तेजी है। बीईएल, सन फार्मा, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, ट्रेंट और एयरटेल के शेयर भी बढ़त में हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक फिलहाल नीचे चल रहे हैं।

.....

Next Post

भारत और इंग्लैंड की नजर टी-20 सीरीज में पहली जीत पर

Fri Jul 3 , 2026
मैनचेस्टर, 03 जुलाई (वार्ता) पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश में धुलने के बाद भारत और इंग्लैंड की टीमें शनिवार को यहां ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेंगी। चेस्टर-ले-स्ट्रीट में पहला मैच भारत की पारी पूरी होने के बाद रद्द हो […]

You May Like