आष्टा। नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में रामपुरा डैम से नगर के लिए डलने वाली पाइप लाईन कार्य का शुभारंभ नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा किया गया. नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने बताया कि यह कार्ययोजना लगभग 48 करोड़ की लागत से पूर्ण होगी. परिषद का प्रयास है कि आगामी वर्ष में इसी पाइप लाईन के माध्यम से शुद्ध पेयजल घरों तक नलों के माध्यम से पहुंचेगा. इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष सिद्दीका बी, भूरू खां, पार्षद डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, सुभाष नामदेव, अरशद अली, मेहमूद अंसारी, जाहिद गुड्डू, तारा कटारिया, तेजसिंह राठौर, रवि शर्मा, कृृपालसिंह पटाड़ा, रूपेश राठौर, नगीनचंद्र जैन, विशाल चौरसिया, सुशील संचेती, मुकेश बडज़ात्या, प्रेमनारायण शर्मा, हरिनारायण शर्मा, लखन पाटीदार, धनरूपमल जैन, मनोहर भोजवानी, प्रदीप धाड़ीवाल, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, सुरेश परमार, मनीष पाठक, डॉ. दीपेश पाठक, गिरजा कुशवाह, माखन कुशवाह, कैलाश पांचम, आदि उपस्थित थे.
